Monday , 21 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Air Force officials arrived to investigate the MiG 29 crash in Agra. Investigation within two kilometer radius…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Air Force officials arrived to investigate the MiG 29 crash in Agra. Investigation within two kilometer radius…#agranews

248

आगरालीक्स…आगरा में मिग 29 क्रैश की जांच को पहुंचे वायु सेना के अधिकारी. दो किलोमीटर के रेडियस में की पड़ताल. रक्षा मंत्रालय को जाएगी रिपोर्ट

आगरा के कागारौल में गांव सोनिगा के पास हुए फाइटर प्लेन मिग 29 के क्रैश के मामले की जांच शुरू हो गई है। वायु सेना के सेफ्टी आडिट अधिकारियों की टीम ने आज यहां जाकर जांच की है. जिस जगह विमान क्रैश हुआ था वहां से दो किलोमीटर के रेडियस में टीम ने बारीकी से परीक्षण किया है। इसके अलावा जिन लोगों ने विमान क्रैश होते हुए देखा या मौके पर पहुंचे उनसे भी जानकारी ली है। टीम को रात में विमान का ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है जिसकी जांच चल रही है। यह टीम दिल्ली जाकर रक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

आदमपुर, पंजाब वायुसेना स्टेशन से 28 वीं स्क्वाड्रन के विंग कमांडर बंदायूं के रहने वाले मिनीष मिश्रा मिग 29 लड़ाकू विमान को लेकर प्रशिक्षण उड़ान पर निकले थे। शाम 4.30 बजे शहर से 35 किलोमीटर दूर कागरौल के गांव बघा सोनिया के पास मिग 29 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान के सिस्टम में खराबी आई उस समय विमान गांव के ऊपर था, पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने विमान को आबादी से बचाते हुए नियंत्रित किया।

गांव की 14 हजार आबादी, तेज आवाज से मां बेटी बेहोश
गांव बघा सोनिया की 14 हजार आबादी है, पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा ने मिग 29 को आबादी से बचाते हुए खुद पैराशूट से कूद गए। गांव की आबादी से कई किलोमीटर दूर खेत में ​जलता हुआ विमान गिरा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान के क्रैश होने की तेज आवाज से खेत में काम कर रहीं भगवती देवी और उनकी बेटी रीना बेहोश हो गईं, उन्हें ग्रामीण घर ले गए कुछ देर बाद वे ठीक हो गईं। तेज धमाके के साथ करीब एक किलोमीटर तक विमान का मलबा बिखर गया।

पेड़ से टकराया पैराशूट, सुरक्षित उतरे विंग कमांडर
विमान को आबादी से बचाने के बाद विंग कमांडर मनीष मिश्रा पैराशूट से कूद गए, उनके कूदने का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, नीचे उतरते समय वे एक बबूल के पेड़ से भी टकराए, पैराशूट से नीचे उतरने के बाद ग्रामीण आ गए। वीडियो में पैराशूट से उतरे विग कमांडर को देख कर ग्रामीण कहते सुनाई दे रहें हैं कि बच गयो फौजी बच गयो उन्हें चारपाई पर बिठाया, वे करीब 25 मिनट तक लोगों के बीच रहे। गांव के प्रधान उन्हें अस्पताल लेकर गए, इसके बाद एयरफोर्स की टीम पहुंच गई और उन्हें अस्पताल ले गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Video of former student of GIC, Agra goes viral, Details about video

आगरालीक्स:…आगरा के जीआईसी में 60 साल के पूर्व छात्रों की धमाचौकड़ी के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 4000 for one day stay in Eco Hut Taj Nature Walk Agra

आगरालीक्स आगरा के ताज नेचर वॉक में लकड़ी से बनी ईको हट...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह मौसम...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st September 2026

आगरालीक्स आगरा का 21 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में छह...

error: Content is protected !!