आगरालीक्स…आगरा की एयरगो एकेडमी के छात्रों ने मदर टेरेसा अनाथालय में मनाया वेलेंटाइन डे, बच्चों और वृद्धजनों को दी खुशियाँ
एयरगो एकेडमी के छात्रों ने मदर टेरेसा अनाथालय में वेलेंटाइन डे का जश्न मनाया और वहाँ रहने वाले दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ समय बिताया। इस खास मौके पर छात्रों ने उन्हें सॉफ़्टटॉयज और खाने- पीने की चीजें उपहार में दी ।
इस दौरान एयरगो एकेडमी के निदेशक शिशिर श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ऐसे कार्यों में भाग लेना भी है। बच्चों और वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान देखकर हमें यह अहसास हुआ कि प्यार और देखभाल से कोई भी दिल छू लिया जा सकता है।”
इस कार्यक्रम में अदिति, ट्रेनर सीपी सर और शैंकी सर भी मौजूद थे। उन्होंने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और बच्चों और वृद्धजनों को शुभकामनाएँ दीं। इस पहल को देखकर वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए और छात्रों ने इस प्रयास को सराहा।