आगरालीक्स…आगरा पहुंचे ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक. पत्नी के साथ संडे सुबह करेंगे ताजमहल का दीदार…
इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार को आगरा पहुंच चुके हैं. दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट के जरिए वे आज सुबह सिविल एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से सीधे वो ओबरॉय अमर विलास होटल पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी अक्षरा नारायणा मूर्ति भी हैं.
शनिवार को होटल में ही नाइट स्टे करेंगे. रविवार सुबह वे ताजमहल का दीदार करेंगे. इसके अलावा अन्य टूरिस्ट प्लेसेस पर भी जाएंगे. रविवार को भी होटल में नाइट स्टे करेंगे और फिर सोमवार 17 फरवरी को सुबह 9 बजे खेरिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
अक्षरा नारायणा मूर्ति हैं इनकी पत्नी
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षरा नारायणा मूर्ति हैं जो कि इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और पद्म विभूषण सुधा मूर्ति की बेटी हैं.