आगरालीक्स….इस महीने से शुरू हो जाएगी 5जी सर्विस. एयरटेल ने इन कपंनियों से की डील. जिओ ने भी दिए 15 अस्त तक 5जी नेटवर्क सर्विस लांच करने के संकेत. जानिए डेटा प्लान महेंगे होंगे या नहीं
देश में इसी महीने से एयरटेल 5जी सर्विस शुरू करने जा रहा है. इसके लिए एयरटेल ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ एग्रीमेंट साइन किया है. वहीं जिओ ने भी 15 अगस्त को पूरे देश में 5जी नेटवर्क सर्विस लांच करने के संकेत दिए हैं. एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने बताया कि एयरटेल पूरी दुनियाके बेस्ट टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ काम करके देश के कस्टमर्स को 5जी कनेक्टिविटी का लाभ देगी.
जानिए 5जी से संबंधित पूरी जानकारी
5G सबसे आधुनिक स्तर का नेटवर्क होगा, जिसके अंतर्गत इंटरनेट स्पीड सबसे तेज होगी.
खास बात ये है कि यह निचली फ्रीक्वेंसी के बैंड से लेकर हाई बैंड तक की वेव्स में काम करेगा. इसका नेटवर्क ज्यादा व्यापक और हाईस्पीड होगा.
4G में इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड 150 मेकाबाइट्स प्रति सेकंड तक सीमित है जबकि 5G में यह 10 जीबी प्रति सेकंड तक जा सकती है.
5G में अपलोड स्पीड भी एक जीबी प्रति सेकंड तक होगी जो कि 4G नेटवर्क में सिर्फ 50 एमबीपीएस तक ही है.
4G के मुकाबले 5G नेटवर्क का दायरा ज्यादा होने की वजह से यह बिना स्पीड कम हुए भी कई और डिवाइसेज के साथ जुड़ सकेगा.
5G की एक खास बात ये है कि यह उन्हीं रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करेगा, जिन पर मौजूदा मोबाइल डेटा, वाई—फाई और सैटेलाइट संचार चलता आ रहा है. इसका मतलब टेलीकॉम कंपनियां को 5G नेटवर्क के लिए कोई अतिरिक्त टावर नहीं लगाने पड़ेंगे.

डेटा प्लान होंगे कुछ महंगे
यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि 5G नेटवर्क के लिए चुकाई जाने वाली कीमत में इजाफा होगा और अगर होगा तो वो कितना होगा. इस संबंध में वैसे तो फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन नई तकनीक को लाने में हुए खर्च की वजह से इसकी कीमतें 4G से ज्यादा रहने की संभावनाएं हैं. इसके प्लान 10 से 30 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं. हालांकि भारत में इसके काफी कम रहने की भी उम्मीद है, क्योंकि इसी साल मार्च में एयरटेल के चीफ टेक्नोलॉजी आफिसर रणदीप सेखोन ने कहा था कि 5G के प्लांस 4G के ही आसपास रखे जाएंगे.