लखनऊलीक्स… आगरा सहित प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओँ के लिए अच्छी खबर। बिजली के नये रेट आज रात से लागू होंगे, जानिये क्या होंगी दर।
सरकार ने सात रुपये का स्लैब वापस लिया
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें घोषित की हैं, जो गुरुवार रात से लागू होंगी। प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 7 रुपए का स्लैब वापस ले लिया है।
ग्रेटर नोएडा में 10 फीसदी तक की कमी
ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में बिजली दरों में करीब 10 फीसदी की कमी की गई है। घरेलू बिजली की अधिकतम दर साढ़े 6 रुपए प्रति यूनिट होगी। नई दरों के मुताबिक 300 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने पर अधिकतम साढ़े 6 रुपए दर होगी। 151 से 300 यूनिट तक 6 रुपए, 101 से 150 यूनिट तक साढ़े 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगी।
गरीब उपभोक्ताओं से सिर्फ तीन रुपये टैरिफ चार्ज
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग प्रदेश के 1.20 करोड़ गरीब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पहले इन उपभोक्ताओं से 3.35 रुपए टैरिफ चार्ज किया जाता था। अब वे सिर्फ 3 रुपए टैरिफ देंगे। शर्त यह रहेगी कि वे एक किलोवॉट 100 यूनिट के अंदर रहेंगे।
शहरी क्षेत्र में यह रहेंगी बिजली की दर
-शून्य से 150 यूनिट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट
-151यूनिट से 300 यूनिट तक 6.00 रुपये यूनिट
-300 यूनिट से ऊपर 6.50 रुपये प्रति यूनिट
ग्रामीण क्षेत्र में यह दर होंगी लागू
-शून्य से 100 यूनिट तक 3.25 रुपये प्रति यूनिट
-151 से 150 यूनिट तक 3.85 रुपये प्रति यूनिट
-151 से 300 यूनिट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट