आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव बदले. अजय मिश्रा को नियुक्त किया गया नया कुलसचिव. यूपी में एक आईएएस व छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के नये कुलसचिव अजय मिश्रा को बनाया गया है. शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से एक आईएएस व छह पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया. दो विवि में नए कुलसचिव की तैनाती की गई. डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के नये कुलसचिव बनाए गए अजय मिश्रा मुरादाबाद में एसडीएम के पद पर थे. इसके अलावा गारेखपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी अमित कुमार राठौर—तृतीय को हरकोर्ट बदलर प्राविधिक विवि कानपुर का कुलसचिव बनाया गया है.आईएएस अधिकारी नवनीत सेहारा को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. इससे पहले वो संयुक्त प्रंध निदेशक सहकारी चीनीमिल्स संघ व अपर आयुक्त अधिकारी थे. वहीं मुजफ्फरनगर नगर मजिसट्रेट को अपर जिलाधिकारी नगर गाजियाबाद, उपजिलाधिकारी मेरठ पंकज प्रकाश राठौर को नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है. हिमांशु कुमार गुप्ता उप आवास आयुक्त आवास परिष्ज्ञद लखनऊ को प्रधान प्रबंधक उप्र सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ बनाया गया है. उन्नाव में उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर को मेरठ का उपजिलाधिकारी बनाया गया है.