आगरालीक्स…आगरा के हॉस्पिटल की छत पर लगे टाइल्स पर बाबा साहब और भगवान बुद्ध के चित्र कैसे पहुंचे, हॉस्पिटल की ओर से जारी किया गया पक्ष..जानें क्या कहा
आगरा के दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम में शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंच गए, हॉस्पिटल की छत पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की फोटो लगी टाइल लगी होने और उन टाइल से होकर लोगों के पैर रखकर निकलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हॉस्पिटल प्रशासन की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई, कार्रवाई की मांग करते हुए बसपा और बाद भीम आर्मी के पदाधिकारी भी थाना हरीपर्वत पहुंच गए। थाने में तहरीर दी है।इस मामले में अब सरकार हॉस्पिटल की ओर से अपना पक्ष जारी किया गया है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्प्ताल में एक कर्मचारी राकेश तीन साल से काम कर रहा था. वही वहां काम कर रहा था. इसके अलावा अस्पताल में से कोई और नहीं जाता था. अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि आर्थिक तंगी बताकर वह तीन चार दिन से नहीं आ रहा था, वही चुपचाप छत पर आया और उसी ने यह हरकत की है. इसके अलावा छत पर और कोई नहीं जाता था.
इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त नगर का कहना है कि अस्पताल में जिस किसी ने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जांच की जा रही है.