आगरालीक्स…आगरा में कल आएंगे अखिलेश यादव! सांसद सुमन ने कहा था, दो—दो हाथ के लिए तैयार..पुलिस भी सतर्क…आज आगरा कोर्ट से मिली अखिलेश यादव और सांसद सुमन को राहत…
आगरा में राणा सांगा विवाद पर करणी सेना और सांसद रामजीलाल सुमन आमने—सामने हैं. राज्यसभा में सांसद द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद 26 मार्च को सांसद के घर तोड़फोड़ हुई थी. इसके बाद 12 अप्रैल को करणी सेना सहित अन्य संगठनों ने एत्मादपुर के गढ़ी रामी में शक्ति प्रदर्शन किया था और सांसद सुमन को माफी मांगने के लिए कहा था. इसको लेकर आगरा शहर में नाकाबंदी रही थी लेकिन अगले ही दिन सांसद सुमन ने करणी सेना को फिर से चेतावनी देते हुए कहा था कि 19 अप्रैल को अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं. दो—दो हाथ के लिए तैयार रहें.करणी सेना भी बोली—हम भी तैयार
सांसद सुमन द्वारा दो—दो हाथ के लिए तैयार रहने वाले बयान के बा करणी सेना ने भी हूंकार भर दी है. क्षत्रिय सभीा अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि वो दो—दो हाथ किससे करने को तैयार हैं, कहां तैयार हैं. हम राणा सांगा के वंशज हैं, हर चुनौती को स्वीकार करते हैं. जहां बताएंगे, वहां जवाब दिया जाएगा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक बार फिर से अलर्ट हो गई है. सपा सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट्स में सिक्योरिटी बढ़ा दी है. दो सौ मीटर के दायरे में बाहरी लोगों की एंट्रीी पर रोक है. नाम और पता पूछकर ही अंदर जाने दिया जा रहा है.
कोर्ट से सांसद और सपा अध्यक्ष को मिली राहत
वहीं आगरा की सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन ने राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर सांसद सुमन और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ दायर वाद को निरसत कर दिया है. ये बात आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने दायर किया था. इसमें अखिलेश यादव और रामजीलाल सुमन को प्रतिवादी बनाया था. मामले में इससे पहले दस अप्रैल को सुनवाई हुई थी.