Thursday , 4 June 2026
Home टूरिज़्म Night Tourism in Agra: There will be two light and sound shows every day in Agra Fort. Fatehpur Sikri will also be inaugurated soon…#agranews
टूरिज़्म

Night Tourism in Agra: There will be two light and sound shows every day in Agra Fort. Fatehpur Sikri will also be inaugurated soon…#agranews

454

आागरालीक्स..आगरा में नाइट टूरिज्म बढ़ाने का प्रयास. आगरा किला में हर दिन होंगे लाइट एंड साउंड के दो शो. फतेहपुर सीकरी में भी जल्द होगा शुभांरभ…

आज प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा लाल किले के दीवान ए आम में बटन दबाकर लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आगरा पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर अपना अलग स्थान रखता है, लाइट एंड साउंड शो के लिए मेरे द्वारा व्यक्तिगत रूप से व पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे अंततः सफलता हासिल हुई, लाइट एंड साउंड शो से आगरा में पर्यटकों के रात्रि प्रवास में बढ़ोत्तरी होगी। आगरा में पर्यटन के विकास और होटल इंडस्ट्री तथा लघु उद्यमियों स्थानीय होटल इंडस्ट्री सहित,दुकानदारों,कारीगरों, फुटपाथ वेंडर्स की भी आय में वृद्धि होगी।

लाइट एंड साउंड शो को अत्याधुनिक प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत, इमरसिव प्रोडक्शन को विश्व बैंक की वित्तीय सहायता के तहत प्रो-पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह शो आगरा के नाइट टूरिज्म परिदृश्य को समृद्ध करने वाली विश्व स्तरीय आकर्षण के रूप में डिज़ाइन किया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में भी जल्द ही लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ कराया जाएगा, स्क्रिप्ट के स्तर का काम बाकी है।

आगरा किला में प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे जो कि हिंदी भाषा में शाम 7:30 बजे से 8:15 बजे तक और अंग्रेजी भाषा में रात 8:30 बजे से 9:15 बजे तक संचालित किया जाएगा। शो का 7 वर्ष तक के बच्चे: मुफ्त (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों), 8-17 वर्ष की आयु: वयस्क टिकट का 50%
वयस्क (राष्ट्रीय): 300 रुपये
वयस्क (अंतरराष्ट्रीय): 800 रुपये का टिकट लगेगा। टिकट ऑनलाइन और आगरा किला स्थल पर उपलब्ध हैं। प्रति शो में 300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

These 10 destinations are the most popular among couples during summer vacations…#summervacation

आगरालीक्स…समर वेकेशन में कपल्स को सबसे अधिक पसंद आते हैं ये डेस्टिनेशन....

टूरिज़्म

Agra Live News: Bateshwar Dham in Agra will be transformed with a project worth Rs 71.50 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 71.50 करोड़ की परियोजना से बदलेगा बटेश्वर धाम. ‘ध्यान पथ’...

टूरिज़्म

These 5 places are sure to offer you snow during the summer heat of May and June…#agranews

आगरालीक्स…मई—जून की गर्मी में बर्फीले नजारे देखने हैं तो समर वेकेशन में...

टूरिज़्म

Summer Vacations… Destinations in Uttarakhand and Himachal Are Becoming the Top Choice for the People of Agra

आगरालीक्स…समर वैकेशन कहां मनाएं….आगरा के लोगों की पहली पसंद बन रहे उत्तराखंड...

error: Content is protected !!