आगरालीक्स … Agra News : आगरा में सर्दी के साथ कोहरे में सांस रोगियों के लिए खतरा। रहें सतर्क। ( Agra News : Alert for Asthma Patient #Agra )
आगरा में सर्दी के साथ ही घना कोहरा छाने लगा है, यह सांस रोगियों के लिए घातक हो सकता है। इस मौसम में सांस संबंधी बीमारी उखड़ जाती हैं। मरीज खांसते रहते हैं और सांस उखड़ने लगती है। कई बार मरीजों को अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ता है।
घर पर ही रहें
कोहरा छाने पर सांस रोगी घर पर ही रहें। घर से बाहर जा रहे हैं तो एन 95 मास्क का इस्तेमाल करें। इन्हेलर सहित अन्य दवाएं नियमित लें।