Saturday , 15 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Anti Corruption team arrest Basic Education clerk for taking Rs 50000 bribe for school affiliation#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Anti Corruption team arrest Basic Education clerk for taking Rs 50000 bribe for school affiliation#Agra

605

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर बाबू ने 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में रुपयों से भरे बैग के साथ बाबू को पकड़ लिया। ( Agra News : Anti Corruption team arrest Basic Education clerk for taking Rs 50000 bribe for school affiliation#Agra)


बेसिक शिक्षा विभाग से स्कूलों को मान्यता मिलती है। आगरा के बरौली अहीर स्थित केएसएसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन अरविंद सिंह निवासी त्रिलोक अपार्टमेंट ताजनगरी फेस 2 ने अपने स्कूल की मान्यता के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि स्कूल की मान्यता के लिए मान्यता पटल के वरिष्ठ क्लर्क हर्ष बाबू ने 50 हजार रुपये मांगे, प्रबंधन ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी।
राजा की मंडी चौराहे पर लिए 50 हजार रुपये


एंटी करप्शन टीम ने बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, प्रबंधन ने बाबू हर्ष शुक्ला से 50 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए बात की। बाबू ने प्रबंधक को राजा की मंडी चौराहे पर बुलाया, राजा की मंडी चौराहे पर 50 हजार रुपये लेने के बाद बाबू ने बैग में रख लिया। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम पहुंच गई और 50 हजार रुपये से भरे बैग सहित बाबू को दबोच लिया।

एक लाख की मांग, 50 हजार में तैयार
प्रबंधक अरविंद सिंह का आरोप है कि मान्यता के लिए बाबू हर्ष शुक्ला ने एक लाख रुपये मांगे थे, लेकिन एक लाख रुपये ज्यादा बताने पर वह 50 हजार रुपये लेकर मान्यता देने के लिए तैयार हो गया। गुरुवार को पहले बाबू ने पालीवाल पार्क, विवि परिसर के गेट नंबर तीन पर बुलाया। शाम छह बजे बाबू को फोन किया तो उसने कहा कि वह अभी कार्यालय में है, इसलिए समय लग जाएगा। रात सात बजे उसने राजा की मंडी चौराहे के पास होटल व्रंदावन पर बुलाया। यहां बाबू हर्ष शुक्ला ने स्कूल के प्रबंधक अरविंद से 50 हजार रुपये रिश्वत के लिए उसे टीम ने दबोच लिया। थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Hariyali Teej Special

आगरालीक्स …आगरा के अजंता स्वीट्स की हरियाली तीज स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें 9286702207आगरा...

बिगलीक्समथुरा

Mathura News Live:Thakur Banke Bihari Ji gave darshan dressed in green attire, seated on a gem-studded gold and silver swing

मथुरालीक्स…Agra News : हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी जी ने रत्नजड़ित स्वर्ण...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में शनिवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 15th August 2026

आगरालीक्स आगरा का 15 अगस्त का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी एसटीएफ के...

error: Content is protected !!