आगरालीक्स…आगरा में मौसम विभाग का अलर्ट. पांच दिन तक कोल्ड डे कंडीशन. शीतलहर और घना कोहरा के आसार…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में दो दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है. गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. सुबह से लेकर रात तक एक जैसा मौसम हो गया है. तापमान लगातार नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिन तक घना कोहरा और कोल्ड डे कंडीशन बने रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आ सकती है.
| 03-Jan | 5.0 | 13.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions | |
| 04-Jan | 5.0 | 13.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions | |
| 05-Jan | 6.0 | 13.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions | |
| 06-Jan | 6.0 | 15.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions | |
| 07-Jan | 6.0 | 15.0 | Dense or Very Dense Fog with cold day conditions |