आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में 5 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद. कड़ाके की ठंड को लेकर सीएम योगी ने जारी किए आदेश
आगरा सहित पूरे यूपी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दो दिन से कई जिलों में बारिश भी हुई है. गलनभरी सर्दी के बीच सीएम योगी की तरफ से स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर आई है. आदेशों के तहत यूपी में सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्डसहित सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू है. सीएम ने स्पष्ट किया है कि बच्चों क सेहत से कोई समझौता नहीं किा जाएगा और आदेश का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि आगरा सहित आसपास के जिलों में इस समय कड़ाके की सर्दी हे. गुरुवार को बारिश होने के कारण गलन और ज्यादा बढ़ी. हाल ये रहा कि दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि बादल छाने से रात के तापमान में वृद्धि हुई है. गुरुवार—शुक्रवार की रात को आगरा का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 01/01/26) 15.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/01/26) 12.2
Departure from Normal(oC) 3.9