आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक एक्सीडेंट में पति—पत्नी की मौत. कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है. कार सवार ने बाइक सवार पति—पत्नी को रौंद दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया. सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है. दोनों के शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है.
एक्सीडेंट सुबह 9 बजे फतेहाबाद—बाह रोड पर सनराइज हॉस्पिटल के पास हुआ. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति—पत्नी उछलकर रोड पर जा गिरे, वहीं कार भी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. मौके पर लोगों के साथ पुलिसभी पहुंच गई. पुलिस ने घायल पति—पत्नी को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन इनकी मौत हो गई. बाइक सवार पति पत्नी मुरैना के थाना पोरसा क्षेत्र में रहने वाले बलराम और रेखा थे. कार सवार कार छोड़कर मौके से भाग निकले. परिजनों में कोहराम मच गया है.