Tuesday , 13 January 2026
Home agraleaks Agra News: All schools up to 12th closed in Agra till 8th January 2025. Official issued by DM…#agranews
agraleaks

Agra News: All schools up to 12th closed in Agra till 8th January 2025. Official issued by DM…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद. 12वीं तक के बच्चों को राहत. डीएम की ओर से जारी किए आधिकारिक आदेश देखें.

शीतलहर, कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा की ओर से स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत 8 जनवरी 2025 तक कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड एवं समस्त प्रकार के बोर्ड में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं 7 एवं 8 जनवरी को स्थगित रहेगी. 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती है, जिसके कारण स्कूल इस दिन बंद रहेंगे.

शीतलहर की चपेट में आगरा
आगरा इस समय शीतलहर की चपेट में है. घना कोहरा भी छाया हुआ है. नये साल की शुरुआत से ही यह अभी तक जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक में इसी तरह का मौसम होने के आसार जताए हैं.

परिषदीय विद्यालय 14 जनवरी तक हैं बंद
आगरा में परिषदीय विद्यालय 14 जनवरी तक बंद हैं. बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 14 जनवरी तक परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है.

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!