आगरालीक्स…आगरा में नकली घी की आपूर्ति के लिए दरेसी से लेकर अछनेरा, खेरागढ़ में छापा. 9 प्रतिष्ठानों पर की गई जांच….18 ब्रांड के नकली घी की सप्लाई करने वालों पर लगेगा गैंगस्टर
आगरा में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारने के बाद अब यहां से सप्लाई होने वाले प्रतिष्ठानों पर इसकी जांच की जा रहीहै. पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने दरेसी, अछनेरा और खेरागढ़ में 9 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है और यहां जांच की है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त् द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि आगरा की तीन फर्मों पर नकली घी की आपूर्ति की जानकारी मिली थी. टीम ने अछनेरा के मुख्य बाजार में पांच और दरेसी और खेरागढ़ में दो—दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है और 18 ब्रांड के घी के टिन पैकेट की खरीद बिक्री के बारे में जानकारी हासिल की है.
गैंगस्टर लगेगा
बता दें कि ताजगंज में घी बनाने वाली नकली फैक्ट्री पकड़ी गई थी. यहां पर अमूल और पतंजलि सहित 18 नामी ब्रांड का घी नकली बनाया जा रहा था. डिब्बों पर ब्रांड के स्टीकर चिपकाए जा रहे थे और इनकी सप्लाई की जा रही थी. सहायक आयुक्त ने बताया कि फैक्टरी से 13 नमूने लिए गए हैं जिनहें लैब भेजा गया है. इनकी जांच प्राथमिता पर करवाने के लिए भी लिखा है. नकली घी की फैक्टरी चलाने वाले आरोपियों की आसानी से जमानत नहीं होगी और इस मामले में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी. संपत्ति भी जब्त की जाएगी.