आगरालीक्स ….आगरा में होली पर खूब रंग लगाए गए, चेहरे पर चकत्ते, दाने और खुजली है तो क्या करें, जानें।

आगरा में होली पर गुलाल के साथ ही रंग भी खूब लगाए गए। लोगों ने जमकर होली खेली, सुबह से शाम तक होली चलती रही। होली पर तरह तरह के रंग लगाए। हरे रंग से सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान हुआ है, हरे रंग में कॉपर सल्फेट होता है। इससे चेहरे पर चकत्ते और दाने निकल आए हैं।
साबुन से बार बार न रगड़े
चेहरे पर रंग लग गया है तो बार बार साबुन लगाकर न रगड़े, इससे चेहरे पर चकत्ते हो सकते हैं। अच्छे साबुन से एक बार ही चेहरे को साफ करें, इसके बाद तेज और मास्चराइजर लगा लें। 24 से 48 घंटे में रंग छूट जाता है।
दाने निकल आएं तो डॉक्टर को दिखाएं
चेहरे पर दाने निकल आए हैं, चकत्ते हैं तो डॉक्टर को दिखा लें। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही दवाएं लें। किसी तरह की दवा डॉक्टर के बिना सलाह के न लें।