आगरालीक्स……. आगरा में लगातार बदल रहे मौसम से सर्दी जुकाम और खांसी ठीक नहीं हो रही है। पेट की बीमारी भी बढ़ी है। जानें क्या करें।

हर दो से तीन दिन में मौसम बदल रहा है, बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। इस तरह लगातार बदल रहे मौसम से सर्दी जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
पेट संबंधी समस्याएं बढ़ी
मौसम में हो रहे बदलाव से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। एसिडिटी के साथ ही कब्ज की समस्या हो रही है। विशेषज्ञों द्वारा पानी का सेवन अधिक करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही खाने में सलाद ज्यादा शामिल करने के लिए कहा जा रहा है।