Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Amar Shaheed Chandrashekhar Azad remembered in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Amar Shaheed Chandrashekhar Azad remembered in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद. आंखों में नमी, भक्तिभाव से भरा हृदय और मुख्य पर भारत माता के जयकारे…

आंखों में नमी, भक्तिभाव से भरा हृदय और मुख पर भारत माता के जयकारे। कुछ ऐसा ही नजारा था आज सुभाष पार्क स्थित सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में, जहां श्रद्धेय श्री राजकुमार सामा विचार मंच द्वारा अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद वृत्त चित्र प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि साहित्य एवं प्रचार साहित्य विकास विभाग ब्रज क्षेत्र, भाजपा के संयोजक विजय भारद्वाज सामा व विश्व हिन्दू परिषद के सह संगठन मंत्री आर्येन्द्र जी ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुम्बई के हेमन्त वर्मा द्वारा निर्देशित वृद्ध चिद्र प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए विजय भारद्वाज सामा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देश और समाज के विकास में सहयोग करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकती। विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह चंद्रशेखर ने खुद को अंग्रेजों के अधीन होने के बजाय भारत माता की मिट्टी में मिलना स्वीकार किया। मुख्य वक्ता आर्येन्द्र जी ने चंद्रशेखर आजाद के महत्वपूर्ण संस्मरणों पर प्रकाश डाला। कक्षा नौ की छात्रा हिमांशी शुक्ला ने भी चंद्रशेखर आजाद का जीवन परिचय दिया। पार्श्व गायिका सुजाता शर्मा ने ऐ मेरे वतन के लोगों … गीत गाकर सभी की आंखों को नम कर दिया।

रंजीत सामा ने श्रद्धेय श्री राजकुमार सामा विचार मंच के प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्राचार्य उमेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक अखिलेश अग्रवाल व संचालन दिनेश पचौरी ने किया। इस मौके पर डियन क्लब के सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन प्रजापति, मुरारीलाल कश्यप, टीएन अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, नीरज तिवारी, जय गुप्ता, संजय कपूर, धीरज कोहली, एसके बग्धा, डॉ. महेश धाकड़,, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सचदेवा, उमाशंकर, सोमा जैन, अनिल जैन, चंचल उपाध्याय, संजय दुबे, सतेन्द्र तिवारी, सूरज तिवारी आदि उपस्थित थे।

नाना जी व श्रद्धेय सामा जी से प्रेरित होकर बनाया वृत्त चित्र…
आगरा। वृत चित्र के निर्देशक हेमन्त वर्मा ने बताया कि उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पर वृत्त चित्र स्वतं6ता सेनानी रहे अपने नाना राधा कृष्ण वर्मा व श्रद्धेय राजकुमारा सामा जी से प्रेरित होकर बनाया है। इसके लिए उन्होंने बनारस, काकोरी, लखनऊ, औरछा जैसे स्थानों पर पहुंच शोध कर तथ्य इकट्ठे किए। कहा कि एनजीओ के माध्यम से देश के स्कूलों में बच्चों को यह वृत्त चित्र दिखा कर वह देश के उन वीर क्रांतिकारियों से परिचय करना चाहते हैं, जिनका हमारे देश की आजादी में विशेष योगदान रहा।

Related Articles

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 21 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: DM holds meeting with officials regarding Mahashivratri and Ramzan in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ...

error: Content is protected !!