आगरालीक्स…प्रयागराज महाकुंभ में आखिरी वीकेंड से पहले फिर उमड़ी भीड़. कई जगह भीषण जाम भी. 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा भी टली…आठवीं तक पढ़ाई आनलाइन
प्रयागराज महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान है लेकिन इससे पहले वीकेंड यानी शनिवार और रविवार से पहले फिर से भीड़ उमड़ने लगी है. प्रयागराज में एंट्री प्वाइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम की स्थिति है. लोगों को आधा किलेामीटर का दायरा करीब दो घंटे में तय करना पड़ रहा है. इधर प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किलोमीटर पहले ही रोगा जा रहा है. इसके बाद की दूरी लोगों को पैदल ही तय करनी पड़ रही है. दूसरी ओर वीआईपी गाड़िया अरैल घाट तक जा रही हैं.
यूपी बोर्ड परीक्षाएं टली, आठवीं तक पढ़ाई आनलाइन
भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को भी टाल दिया गया है. अब 24 फरवरी को होने वाले एग्जाम को 9 मार्च को कराया जाएगा. वहीं आठवीं तक की पढ़ाई अभी भी आनलाइन ही चल रही है.