आगरालीक्स …..आगरा में अमेरिका से आई महिला पर्यटक एक स्टार होटल में ठहरी, महिला पर्यटक में कोरोना की पुष्टि होने पर स्टाफ के भी सैंपल लिए गए। जानें आज आगरा में कोरोना के कितने केस मिले।
आगरा में 21 मई को अमेरिकन महिला पर्यटक ताजमहल देखने के लिए आई थी, वह यहां के एक स्टार होटल में ठहरी, अगले दिन 22 मई को ताजमहल देखा। होटल में महिला पर्यटक के सैंपल लिए गए थे। 22 मई की रात को महिला पर्यटक ट्रेन से दिल्ली चली गई।
महिला पर्यटक के जाने के बाद कोरोना की पुष्टि
महिला के होटल में सैंपल लिए गए थे। महिला पर्यटक के जाने के बाद कोरोना की रिपोर्ट आई, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। होटल के जिस कमरे में महिला पर्यटक ठहरी थी, वहां के कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना का एक केस मिला
जिला प्रशासन ने मंगलवार को कोरोना की रिपोर्ट जारी की। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना का एक नया केस मिला है। जबकि चार मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना के 16 सक्रिय केस हैं।