आगरालीक्स….. आगरा में परिजनों की डांट से गुस्सा में 11 वीं की छात्रा तालाब में कूंदी, बचाव कार्य में जुटी टीम।
आगरा के बाह की डिफेंस कॉलोनी निवासी अराधना पुत्री कंचन लाल 11 वीं की छात्रा है। घर में एक भाई और तीन बहन है। आपस में किसी बात को लेकर भाई बहनों में विवाद हो गया। परिजनों ने उनकी डांट लगा दी। इससे अराधाना गुस्से में आ गई।

तालाब में कूंदी
मंगलवार सुबह अराधना के घर पर न मिलने से परिजन परेशान हो गए। घर के पास में ही तालाब के पास अराधना की चप्पल और चुनरी मिली है, आशंका है कि अराधना तालाब में कूंद गई है। गोताखोरों की मदद से परिजन तलाश में जुटे हुए हैं।