आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है कारण।
आगरा में पिछले एक महीने से अमूल बटर की शॉर्टेज चल रही है, दुकानदानों ने अमूल बटर रखना ही बंद कर दिया है। इससे लोगों को अन्य विकल्प की तरफ जाना पड़ रहा है, अब धीरे धीरे अमूल बटर मार्केट में आने लगा है लेकिन यह नए रेट का है।
अमूल बटर पर बढ़ा रेट
अमूल बटर के रेट भी बढ़ गए हैं, 10 ग्राम से लेकर 500 ग्राम के अमूल बटर अब नए रेट का मार्केट में उपलब्ध है। मगर, अभी भी शार्ट है।
ये हैं कारण
आगरा में अमूल बटर की सप्लाई गुजरात से होती है, अमूल के गुजरात प्लांट में रखरखाव के चलते एक महीने से अमूल बटर शार्ट चल रहा है। वहीं, जानकारों का यह भी कहना है कि पिछले एक महीने से त्योहार के चलते दूध की मांग बढ़ने के कारण बटर का उत्पादन कम हो गया है।
अमूल बटर
10 ग्राम पहले सात रुपये और अब 10 रुपये
20 ग्राम पहले 12 रुपये और अब 15 रुपये
100 ग्राम पहले 63 रुपये और अब 66 रुपये
200 ग्राम पहले 125 रुपये और अब 130 रुपये
500 ग्राम पहले 310 रुपये और अब 325 रुपये