आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने से धुआं भर गया, दहशत में आए यात्री।
आगरा के ईदगाह बस स्टैंड से निजी बस शुक्रवार रात 12 बजे जयपुर के लिए जा रही थी, बस में 20 यात्री थे। बस की बैटरी में आग लग गई, बस के अंदर धुआं भरने लगा। इसे देख चालक ने बस रोक दी। यात्रियों को नीचे उतारा गया।