आगरालीक्स…आगरा में पैराशूट न खुलने पर एयरफोर्स अधिकारी की मौत. ट्रेनिंग देते समय हेलीकॉप्टर से कूदे, नहीं खुला पैराशूट, सीधे नीचे जमीन पर गिरने से मौत..दो महीने पहले भी हुई थी ऐसे ही अधिकारी की मौत
आगरा में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है. पैराशूट न खुलने से एयरफोर्स अधिकारी की जमीन पर गिरने से मौत हो गई. वह जवानों को ट्रेनिंग दे रहे थे. हेलीकॉप्टर से जम्प करते समय उनका पैराशूट नहीं खुला और वो सीधे जमीन पर आ गिरे जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाया गया जहां दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई.
मृतक एयरफोर्स अधिकारी का नाम रामकुमार तिवारी निवासी प्रतापगढ़ है. ये आगरा में वारंट अफसर के पद पर तैनात थे. हादसे के समय वह जववानों को हेलकॉप्टर से जंप की ट्रेनिंग दे रहे थे. सुबह करीब साढ़े नौ बजे आगरा एयरबेस पर यह ट्रेनिग चल रही थी. वह हेलिकॉप्टर से जैसे ही कूदे लेकिन टेक्निकल वजह से उनका पेराशूट नहीं खुल पाया और वह सीधे जमीन पर आ गिरे. अस्पताल ले जाने के बाद करीब पौने 12 बजे उनकी मौत हो गई.
पत्नी बेहोश, दो बच्चे के साथ रहते थे आगरा में
रामकुमार तिवारी आगरा में पत्नी और दो बच्चों केसाथ रहते थे. पत्नी का नाम प्रीति तिवावरी और दो बेटे 14 साल का यश व 10 साल का कुश है. पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेसुध हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
पिछले महीने भी हुई थी ऐसे ही मौत
आगरा एयरबेस पर इस तरह का यह पहला हादसा नहीं है. 8 फरवरी को ही इसी तरह वारंट अफसर मंजूनाथ की भी मैत हुई थी. वह भी पैराशूट प्रशिक्षण की ट्रेनिंग दे रहे थे और वायुसेना के विमान से छलंग लगाने के बाद उनका पैराशूट समय पर नहीं खुला जिससे वो नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनकी भी अस्पताल में मौत हो गई थी.