Friday , 6 March 2026
Home आगरालीक्स टीवी Agra News: Grand event of Kindergarten graduation ceremony at Dr. MPS World School, Agra….#agranews
आगरालीक्स टीवी

Agra News: Grand event of Kindergarten graduation ceremony at Dr. MPS World School, Agra….#agranews

443

आगरालीक्स…आगरा के डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन. नन्हे—मुन्ने बच्चों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां…

डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल आगरा के स्वामी विवेकानंद सभागार में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का बड़े हर्ष और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह और प्रधानाचार्या राखी जैन ने संयुक्त रूप से श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित सभी अभिभावको और शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे नन्हे विद्यार्थियों के लिए एक बेहद खास दिन है। यह केवल एक ग्रेजुएशन समारोह नहीं बल्कि उनके शैक्षणिक सफर की पहली बड़ी उपलब्धि है। बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियां यह दर्शाती हैं कि वे आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि हमारे ये छोटे सितारे भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूएं।

समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि हमारे बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की भूमिका सराहनीय है। यहां न केवल पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता है बल्कि नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित किया जाता है। हम विद्यालय के अध्यक्ष और प्रधानाचार्या के आभारी हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने अध्यक्ष महोदय और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के डीन एकेडमिक्स एच एल गुप्ता, डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर, योगी चाहर, प्राची यादव, चरणजीत कौर, रिंपी कक्कड, किंजल जैन, रिचा जसूजा, रिचा कुलश्रेष्ठ, पूजा सिंह, पूजा शर्मा, यशी कौशिक, अंशु गोयल, रेनू मखीजा मौजूद रहे। मंच का संचालन दीपा शर्मा ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराआगरालीक्स टीवीटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Alert for heavy rain in Agra on 23 & 24 August 2023, guideline #agra

आगरालीक्स …..आगरा में 24 घंटे का भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने...

आगराआगरालीक्स टीवीबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Carbon Di Oxide based AC system in Agra Metro, First Look & Detail #agra

आगरालीक्स….. आगरा मेट्रो के पहले लुक के बाद एसी सिस्टम भी अनूठा...

आगराआगरालीक्स टीवीटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Man tries to extort money from businessman in Agra, arrest #agranews

आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी से रंगदारी मांगने के लिए बाउंसर लेकर पहुंचा...

error: Content is protected !!