आगरालीक्स…आगरा में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी. कार सवार तीन लोग घायल. मध्यप्रदेश के शिवपुरी से केदारनाथ धाम के लिए जा रहे थे सभी…
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार दुकान में जा घुसी. एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. एक्सीडेंट में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं. कार सवार सभी लोग शिवपुरी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.घटना गांव बगल घूंसा के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई. रिपोर्ट के अनुसार कार के सामने एक कुत्ता अचानक आ गया था जिससे चालक से कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे बनी दुकान मं जा घुसी. हादसे में कार सवार कपिल शर्मा, राहुल बैरागी और आकाश चौरसिया घयल हुए हैं. ये सभी शिवपुरी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे.