आगरालीक्स .Agra News : …आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 25 जनवरी से ह्रदय रोगियों के लिए एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा। ( Agra News : Angiography & Angioplasty start in SNMC, Agra from 25th January 2025#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 करोड़ रुपये से सुपरस्पेशियलिटी विंग बनी है, इसमें ह्रदय रोगियों के इलाज की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। एसएस विंग में कैथ लैब स्थापित करने के साथ ही ट्रायल भी सफल रहा है। अब कैथ लैब में ह्रदय रोगियों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की जाएगी।
1600 रुपये में एंजियोग्राफी, खर्चा आएगा छह हजार रुपये
एसएन की एसएस विंग में एंजियोग्राफी का चार्ज 1600 रुपये लिया जाएगा, इसके साथ ही कुछ सामान्य भी मंगाया जाएगा इस तरह कुल छह हजार रुपये में एंजियोग्राफी हो जाएगी। निजी हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी 15 हजार रुपये में हो रही है। एंजियोप्लास्टी एक स्टेंट डालने पर करीब 85 हजार रुपये में होगी, एंजियोप्लास्टी का खर्चा 3300 रुपये है। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि 25 जनवरी से कैथ लैब में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी शुरू कर दी जाएगी।