आगरालीक्स…आगरा के द इंडियन हैरिटेज स्कूल में मनाया एनुअल स्पोर्ट डे. देखें फोटोज
द इंडियन हैरिटेज विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन दिनाँक 27 नवंबर 2024 को अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सिस्टर जीन थॉमस के द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रार्थना की गई। इसके बद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वंदना वंदना नृत्य, गमि बीयर, अम्ब्रेला ड्रिल, फ्रॉग रेस, वॉड ड्रिल, मास पी.टी., विंग्स डांस आदि प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत उत्साहपूर्वक दी गई। मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरण करके छात्रों को उत्साहित किया गया, एवम् अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों में स्फूर्ति का संचार भी किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।

