आगरालीक्स…इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने बढ़ाई नजदीकियां. लिव इन में रहने लगे प्रेमी—प्रेमिका. तीसरे की एंट्री के बाद हुआ मर्डर…
यूपी के नोएडा से युवती के मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. यह मर्डर युवती की शादी तय होने से हुए विवाद के बाद किया गया. दोनों प्रेमी—प्रेमिका लिव इन में रह रहे थे लेकिन दो महीने पहले युवती की शादी तय हो गई थी और युवती उससे बातचीत कर रही थी जिसका विरोध उसका प्रेमी कर रहा था और वो शादी का दबाव भी बना रहा था.
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
एटा के रहने वाले सूर्यकांत शाक्य ने बतााया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती खुशबू उर्फ खुशी के साथ हुई थी. दोनों एक साल से संपर्क में थे और दोस्ती में नजदीकियां बढ़ीं जिसके बाद दोनों दो महीने से लिव इन में रह रहे थे. लेकिन इस प्रेमी कहानी में खौफनाक मोड तब आया जब युवती की शादी उसके मौसी के लड़के जावेद से तय हो गई. खुशबू जावेद से बातचीत करने लगी थी. इसका विरोध सूर्यकांत करता था और खुद से शादी करने का दबाव बनाने लगा.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 नवंबर को भी आरोपी ने खुशबू से शादी करने का दबाव बनाया लेकिन खुशबू मना करने लगी. इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 12 घंटे के अंद आरोपी सूर्यकांत को अरेस्ट कर लिया.