आगरालीक्स…आगरा में आरसीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहारा में धूमधाम से मनाया गया एनुअल स्पोर्ट्स डे…
आरसीएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहारा आगरा में एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट किया. 200 मीटर रेस बॉयज ग्रुप में कृष्णवीर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. 200 मीटर रेस सीनियर गर्ल्स ग्रुप में अंजलि ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. जूनियर 100 मीटर रेस मे पायल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. सीनियर ग्रुप टग ऑफ वार में रेड हाउस प्रथम स्थान ग्रहण किया.

बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कल्चर प्रोग्राम भी प्रस्तुत किए. सरस्वती वंदना व दीप प्रज्लवन से मुख्य अतिथि निर्मला दीक्षित सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार, प्रबंधक इंदिरा शर्मा, विकास भारद्वाज, सजल भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में बच्चों को सर्टिफिकेट तथा मेडल प्रदान किए गए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमा सिंह, सौरभ कुलश्रेष्ठ,रेनू,आदि मौजूद रहे.