आगरालीक्स…आगरा में एक और बड़ा एक्सीडेंट. ट्रॉली और कार की आमने—सामने भिड़ंत में पति—पत्नी की मौत, चार गंभीर रूप से घायल..महाकुंभ से वापस लौट रही थी कार
आगरा में आज सुबह रामबाग के पास हाइवे पर फ्लाईओवर के नीचे एकसीडेंट में पिता—पुत्र की मौत हो गई तो वहीं दूसरा बड़ा एक्सीडेंट बाह में हुआ है. यहां एक कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने—सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं. हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह से फंस गए और गाड़ी को काटकर निकाले गए. दोनों मृतक पति पत्नी हैं और कार महाकुंभ से वापस लौट रही थी. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भेजा गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए. घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है.
हादसा बाह इलाके के चित्राहाट के पास शाहपुर ब्राहृमण में हुआ है. फतेहाबाद रसूलपुर के रहने वाले महेंद्र प्रताप अपनी पत्नी भूरी देवी के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे. स्नान के बाद वापस आते समय सोमवार सुबह बाह में इनकी का सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई. हादसे से फ्रंट सीट पर बैठे महेंद्र और उसकी पत्नी भूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.