आगरालीक्स…आगरा के कश्मीरी बाजार में बिजली बॉक्स में लगी आग. दमकल पहुंची…
आगरा थाना कोतवाली अंतर्गत कश्मीरी बाजार में दुकान के आगे लगे बिजली बॉक्स में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से लगी आग थोड़ी ही देर में विकराल होने लगी. इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और समय रहते दमकल की गाड़ी को भी यहां बुला लिया गया. इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया. बिजली विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
