आगरालीक्स…आगरा में अपनी बच्ची को स्कूल से घर लेकर जा रही थी महिला. पैदल आया युवक, झपट्टा मारकर चेन तोड़ ले गया. क्लिक कर देखें वीडियो
आगरा में पिछले कई दिनों से चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं. बुधवार को भी एक महिला के गले से बदमाश झपट्टा मारकर चेन तोड़ ले गया. महिला अपनी बच्ची को स्कूल से पैदल घर लेकर आ रही थी. तभी पैदल आया एक युवक झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले कर भाग निकला. आगे जाकर उसने अपनी खड़ी बाइक को स्टार्ट किया और वहां से गायब हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं.
यहां का है मामला
मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है. सुभाष नगर शाहगंज की रहने वाली चंचल की नौ साल की बेटी राभया सीओडी कॉलोनी स्थित सिंमकिंस स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है. बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चंचल अपनी बेटी को स्कूल से पैदल—पैदल घर लेकर आ रही थीं. तभी होली लाइट स्कूल के पास एक युवक पैदल उनके पास आया और अचानक झपट्टा मारकर चंचल के गले से चेन तोड़ कर भागने लगा. अपने साथ अचानक हुई इस घटना से चंचल शॉक्ड रह गईं और भाग रहे युवक का पीछा किया. लेकिन बदमाश ने आगे खड़ी अपनी बाइक को स्टार्ट किया और तेजी से वहां से निकल गया.
इधर चंचल के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए. कुछ लोगों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वो भाग निकला. चंचल ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी. सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.