आगरालीक्स..आगरा में 31 जुलाई तक कर सकते हैं एडमिशन के लिए अप्लाई. आवासीय इकाई के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई को प्रवेश का पोर्टल हो जाएगा बंद
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनवर्सिटी के आवासीय इकाई के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए 31 जुलाई तक स्टूडेंट्स प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद प्रवेश का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा. बुधवार को कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में आवासीय इकाई के सभी निदेशकों और विभागाध्यक्षों की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें निम्न निर्णय लिए गए –

- आवासीय इकाई के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 31 जुलाई को प्रवेश का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा ।
- दिनांक 2 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य सभी विभागाध्यक्ष प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण करते हुए विद्यार्थियों का शुल्क जमा करा लेंगे ।
- दिनांक 6 अगस्त से 20 अगस्त तक के लिए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के वेब पंजीकरण की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाएगी ।
- 21 अगस्त से द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 31 अगस्त तक सभी प्रवेश पूर्ण कर दिए जाएंगे ।
- बैठक में नैक के आगामी निरीक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्राइटेरिया समन्वयकों के साथ भी चर्चा की गई । नैक के सातों क्राइटेरिया समन्वयकों के साथ कल प्रातः अतिथि गृह में एक विषाद बैठक आहूत की जाएगी ।
बैठक में प्रति कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, प्रोफेसर सुगम आनंद, प्रोफेसर यूसी शर्मा, प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह, प्रोफेसर मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रोफेसर विनीता सिंह, प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर संजय चौधरी, प्रोफेसर ब्रजेश रावत, प्रोफेसर मोहम्मद अरशद, प्रोफेसर भूपेंद्र स्वरूप शर्मा आदि उपस्थित रहे.