आगरालीक्स…ताजमहल देखने आई एक और महिला पर्यटक हुई गर्मी से बीमार. पैदल आई, एंबुलेंस में गई बाहर…
दिन में पड़ रही भीषण गर्मी का असर ताजमहल पर कुछ ज्यादा ही पड़ रहा है. आगरा ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटक गर्मी के कारण बीमार हो रहे हैं और गश खाकर गिर रहे हैं. पिछले कई दिन से ताजमहल पर पर्यटकों के अचानक बीमार होने या बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं. आज भी एक महिला पर्यटक की ताजमहल में गर्मी के कारण तबियत बिगड़ गई.
महिला वेस्ट बंगाल की रहने वाली है और अपने परिचितों के साथ आज ताजमहल घूमने के लिए यहां आई हुई थी, लेकिन दोपहर में अधिक गर्मी के कारण महिला पर्यटक की तबियत खराब हो गई. सूचना पर ताज सुरक्षा की टीम ने पर्यटक को एंबुलेंस में बुलाकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा. महिला के साथ आए परिजनों ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया.