आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, तारीख हुई फाइनल. दयालबाग से लेकर पूरे एमजी रोड पर निकलेगा रोड शो, तैयारियां शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा में राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है. आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर फिलहाल चुनाव प्रचार में भाजपा सबसे आगे है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आगरा में रोड शो करने आ रहे हैं. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो आगरा में दयालबाग से शुरू होगा जो कि पूरे एमजी रोड होता हुआ प्रतापपुरा तक पहुंचेग. भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.
12 को शुरू हो रहे नामांकन
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा में तीसरे फेस में यानी 7 मई को चुनाव होने हैं. इसको लेकर 12 अप्रैल् से नामांकन भी शुरू हो जाएंगे. आगरा की सुरक्षित सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को ही प्रत्याशी बनाया है तो वहीं सपा ने सुरेश चंद्र कर्दम और बसपा ने पूजा अमरोही को अपना प्रत्याशी बनाया है. वही फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा की ओर से राजकुमार चाहर, बसपा से रामनिवास शर्मा और कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार प्रत्याशी हैं.