आगरालीक्स…आगरा में एक गैंग ऐसा भी. गाड़ी को पंक्चर कर देते थे और फिर चोरी व लूट की वारदात को दे देते थे अंजाम. 4 बदमाश पकड़े. 51 मोबाइल और लैपटॉप मिला
आगरा पुलिस ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो कि पहले हाइवे पर वाहनों को बड़ी चालाकी से पंक्चर करवा देते थे और फिर अपनी जाल में फंसाकर चोरी व लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है और ये सब फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से 51 मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है.

ये है बदमाशों के नाम
इमरान, आबिद, नदीम और अशरत
यमुना किनारा रोड पर देते थे अंजाम
पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे यमुना किनारा और हाइवे पर वारदातों को अंजाम देते थे. 10 जून को ही उन्होंने आगरा के एक वरिष्ठ अधवक्ता संजीव अग्रवाल के पास से लैपटॉप बैग और सूटकेस चोरी किया था. गिरो हने इनकी कार को यमुना किनारा रोड पर पंक्चर करा दिया और फिर लैपटॉप व सूटकेस चोरी कर ले गए. पुलिस अभी इनसे और पूछताछ कर रही है.