आगरालीक्स… आगरा में चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद बढ़ी सतर्कता, जानें नए वर्ष सेलिब्रेशन, ताजमहल में प्रवेश के लिए क्या हैं नियम। क्रिसमस पर 35 हजार ने देखा ताज.

मारुति एस्टेट क्षेत्र के 40 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, युवक चीन से 22 दिसंबर को लौटा था और 23 दिसंबर को आगरा की निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक की पत्नी, 12 साल के बेटे को होम आइसोलेट कर दिया है। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 37 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।
ओमिक्रान बीएफ .7 वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग
चीन से लौटा युवक ओमिक्रान बीएफ .7 वैरिएंट से तो संक्रमित नहीं हुआ है, इसका पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल केजीएमयू भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर वैरिएंट का पता चलेगा। इसी कोरोना वैरिएंट से चीन में कोहराम मचा हुआ है।
मास्क पहनना अनिवार्य, विदेशियों की कोरोना की जांच
कोरोना का केस मिलने के साथ ही सख्ती कर दी गई है। मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर विदेशी पर्यटकों की कोरोना की जांच की जा रही है। ताजमहल में मास्क के बिना प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसी तरह से होटलों में नया साल मनाने के लिए पहुंच रहे विदेशियों की भी जांच कराई जा रही है। मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
कोविड संबंधी पूछताछ के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
-0562-2600412, 9458569043