आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों से अपील—आप व्यापारी हैं कोई अपराधी नहीं जो जीएसटी सर्वे से बाजारों और दुकानों को बंद कर दें
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आज कमिश्नर जीएसटी ग्रेड 1 से आगरा में हो रही जीएसटी सर्वे के बारे में जानकारी ली. कमिश्नर ने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही प्रदेश शासन ने सर्वे पर रोक लगा दी है. आगरा व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से सर्वे को समाप्त करने के लिये अनुरोध किया था जिसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने रोक लगा दी. इसको लेकर आगरा व्यापार मंडल ने सीएम का आभार भी जताया है.
सर्वे पर रोक की जानकारी मिलते ही आपातकालीन बैठक बुलायी
अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक में टीएन अग्रवाल ने अपील करते हुए व्यापारियों से कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी सर्वे के दौरान व्यापारी अपनी बाजारों, दुकानों को खुला रखें. संयम बरतते हुए साहस का परिचय दें. यही व्यापारी देश के विकास में अग्रणी योगदान और सहयोग देता है. उनके द्वारा दिये गये करों से ही विकास संभव हो सका है. इन्ही करों से अधिकारी को वेतन मिलता है. हमें डरने की जरूरत नहीं है. आप एकता एकजूटता साहस का परिचय देते हुए बिना डरे अधिकारियों का सामना करे. व्यापारी हैं, अपराधी नहीं. उन्होंने कहा कि उन्ही लोगों के यहां सर्वे होगा जिनके नाम विभाग द्वारा अधिकारियों को दिये गये होंगे हमें उनसे डरना नहीं चाहिए.

मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने व्यापारियों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. किसी भी व्यापारी का उतपीड़न नहीं होंने देंगे आगरा व्यापार मंडल सदैव आपके साथ खड़ी है. व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष व सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ऐसे दुकानों को बंद ना करें. यह कर चोरी करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की गयी है ना कि ईमानदार व्यापारीयों के लिये.
बैठक में आगरा की समस्त प्रमुख व्यापारों व बाजारों के पदाधिकारी शामिल हुए. शामिल होने वालों में कन्हैया लाल राठौड़, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, जयप्रकाश अग्रवाल, रमन लाल गोयल, दैवेंदर दौनेरिया, नरेंदर बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रदीप जैन, विशनू दयाल बंसल, भगवान दास बंसल, राजेश सिंघल, तरूनसिंह, रनवीर सिंह राठौड़, सुशील नोतनानी, विजय बंसल, दिलीप खूबचंदानी, राजेश राठौड़ आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.