नईदिल्लीलीक्स… फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। आम श्रद्धालुओ के संग पैदल ही दर्शन के लिए गए।
रात 12 बजे माता के आगे मत्था टेका
फिल्म अभिनेता शाहरुख काले रंग की जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे थे। रात करीब 12 बजे मंदिर पहुंचकर शाहरुख खान ने वैष्णो देवी के दरबार में माता रानी के आगे मत्था टेका।
वीडियो भी किया गया शेयर
इस बारे में शाहरुख खान के फैन क्लब से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शाहरुख खान को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने ढेर सारे बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए हैं। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की हुडी में देखे गए। उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था।
पैदल ही मंदिर की यात्रा की
सेलिब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने पैदल ही मंदिर की यात्रा की। किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को एक्टर का ये अंदाज पसंद आ रहा है।