आगरालीक्स…Agra Pollution : आगरा में अब सुबह की हवा ओरेंज कैटेगिरी में पहुंची, सांस रोगी सुबह ना जाएं टहलनें। एक्यूआई देखें।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। आगरा में पांच नवंबर को सुबह सात बजे का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया जबकि सामान्य एक्यूआई 50 होना चाहिए। इसके साथ ही शहर में सबसे ज्यादा एक्यूआई वाहनों के चलते रोहता में दर्ज किया गया। संजय प्लेस की हवा भी ओरेंज कैटेगिरी में रही, यहां का एक्यूआई 213 रिकॉर्ड किया गया। ( nAgra News : AQI @ 190 at 7 AM in Agra #Agra)
सुबह सात बजे का 5 नवंबर का एक्यूआई
रोहता 215
संजय प्लेस 213
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी 211
शास्त्रीपुरम 178
मनोहरपुर दयालबाग 162
शाहजहां गार्डन 162