आगरालीक्स… आगरा में सिकंदरा पर एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन और फ्लाईओवर दोनों ही बनेंगे। ( Agra News : Flyover & elevated Metro station at Sikandara crossing)_
आगरा के प्रथम कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। सिकंदरा चौराहे पर एनएचएआई ने फ्लाईओवर प्रस्तावित किया है, 45 करोड़ से फ्लाईओवर बनना है। इसके चलते एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनने में समस्या आ रही थी, इसे लेकर दोनों विभागों की बैठक हुई।
फ्लाईओवर और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन दोनों बनेंगे
सिकंदरा चौराहे पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन, दोनों की बनाने पर सहमति बन गई है। इसके लिए तकनीकी टीम सिकंदरा चौराहे पर फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव करेगी। फ्लाईओवर के साथ ही मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनेगा। इसके बाद सिकंदरा चौराहे पर जाम नहीं लगेगा।