आगरालीक्स…आगरा में दिवाली बाद बढ़ सकता है एक्यूआई. मौसम विशेषज्ञों ने कहा—सतर्क रहें सांस रोगी…फिलहाल संतोषजनक है वायु प्रदूषण
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>मौसम में नमी आने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है। पटाखों के धुएं और नमी के कौम्बो से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्कता बरती चाहिए। यह कहना है डीईआई के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रंजीत कुमार का। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने पर प्रदूषण का स्तर कम होने लगता है। वातावरण में घुलने वाले कण डिस्पर्स होने लगते हैं। जैसे-जैसे तापमान घटेगा प्रदूषण का स्तर बढ़ता जाएगा। प्रदूषण स्तर को कम करने का उपाय मात्र पानी का छिड़काव है। यही वजह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिन 6 जगहों पर वायु प्रदूषण मापने के उपकरण लगाए हैं, उनके आसपास लगातार पानी का छिड़काव कराया जाता है। वहीं जिन स्थानों पर प्रदूषण मापक यंत्र नहीं लगे है, वहां पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। ऐसे में वहां धूल के कण उड़ते रहते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>फिलहाल संतोषजनक है एक्यूआई
इन दिनों प्रदूषण का ग्राफ उतार-चढ़ाव पर है। कभी प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है तो कभी अचानक से गिर जाता है। बुधवार यानी छोटी दिवाली की सुबह 10 बजे एक्यूआई सिर्फ 104 था। जोकि संतोषजनक स्थिति में है। धनतेरस पर भी शहर का प्रदूषण स्तर नियंत्रित रहा। मंगलवार को तो एक्यूआई सिर्फ 67 रह गया था। जोकि बहुत अच्छी स्थिति में था। बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा। गुरुवार और शुक्रवार को भी इतना ही तापमान रहने का अनुमान है।