आगरालीक्स…आगरा में पशु पक्षियों के लिए किया गया मिट्टी की कुंडली और घरोंदों का इंतजाम. दो बूंद की आस में मर न जाएं प्यास में..का अभियान
मई के महीने की चिलचिलाती धूप में पानी की जरूरत इंसान हो या फिर पशु पक्षी पानी सभी के लिए बेहद जरूरी है। इंसान अपनी जरूरत के हिसाब से व्यवस्था कर लेता है पर बेजुबान पशु पक्षी दूसरों पर ही निर्भर होते हैं। पक्षियों को पानी और गर्मी के सीजन में रहने के लिए घरोंदे (घोंसले) के लिए श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति ने आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क के पेड़ों पर मिट्टी के कुण्डली (सकोरे) और हस्त निर्मित घोंसले रखवाये।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संयोजक मुकेश पालीवाल ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को गर्मी में पक्षियों को प्यास से बचने के लिए संकल्प दिलाते हुए किया। उन्होंने बताया कि मिट्टी के कुंडली और दाने रखने का मकसद पशु पक्षियों की भूख प्यास मिटाना है दो बूंद की आस में मरना जाए प्यास से ताकि,इस गर्मी के सीजन में इन बेजुबान पशु पक्षियों को दाना-पानी मिल सके।
समाजसेवी मनीष गर्ग ने कहा कि प्रकृति प्रेमियो को इन कुंडली में दाना-पानी रखने की व्यवस्था करने का संकल्प लिया है।पक्षी भी मानव जीवन के प्रमुख सहयोगी हैं इसलिए उनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर प्रमुख रूप से समिति के संयोजक मुकेश पालीवाल, मनीष गर्ग, मनीष सिंह, सुधीर गोयल, हरपाल सिंह, हेमंत जग्गी, विशाल गिरजा शंकर शर्मा, आदि मौजूद रहे।