आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने दो साल पहले दरोगा पर हमला करने वाले आरोपी को दबोचा. लॉकडाउन के दौरान किया था पुलिस पर हमला…
आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने दो साल पहले शाहदरा बघेल बस्ती में लॉकडाउन के समय पुलिस पर पथराव करने के आरोपी को अरेस्ट किया है. वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

24 अप्रैल् 2020 का है मामला
मामला 24 अप्रैल् 2020 का है. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में पुलिस ने शाहदरा बघेल बस्ती में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर एकत्रित भीड़ को हटाने का प्रयास किया था लेकिन आरोपियों ने एक राय होकर पुलिस पर पथराव कर दिया था. इसमें नुनिहाई चौकी इंचार्ज राणा घायल हो गए थे. आरेापियों ने चौकी इंचार्ज को पकड़कर हाथापाई कर दी थी. इसकी सूचना पर भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया.
पुलिस ने इस मामले में हमलावर दर्जनभर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इस मुकदमे में आखिरी आरोपी अंगद उर्फ चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र अजब सिंह तभी से फरार चल रहा था. वर्तमान चौकी इंचार्ज अमित कुमार आर्या ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंगद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया.