Monday , 20 April 2026
Home आगरा Passengers facing trouble in reaching Arjun Nagar Gate from Kheria airport…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Passengers facing trouble in reaching Arjun Nagar Gate from Kheria airport…#agranews

197

आगरालीक्स…आगरा आने में बेंगलोर से लगे सिर्फ दो घंटे. एयरपोर्ट से अर्जुन नगर तक 45 मिनट वो भी बस में खड़े—खड़े. शिकायत कमिश्नर तक पहुंची…

आगरा से इस समय मुंबई, बेंगलोर और लखनऊ के लिए एयर कनेक्टिविटी चालू है. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा आगरा से इन महानगरों के लिए फ्लाइट संचालित की जा रही हैं. लोगों का आना जाना भी काफी बढ़ा है. खासकर मुंबई और बेंगलोर के लिए लोग हवाई सफर ही कर रहे हैं. बेंगलोर से आगरा फ्लाइट से आने में 2 घंटे का समय लग रहा है लेकिन यात्रियों को दिक्कत खेरिया एयरपोर्ट से लेकर अर्जुन नगर गेट तक पहुंचने में हो रही है. दो दिन पहले बेंगलोर से आगरा आई एक महिला यात्री ने इस समस्या की एक शिकायत कमिश्नर से की है. महिला का कहना है कि एयरपोर्ट से खटारा बस से अर्जुन नगर गेट तक पहुंचने में उसे 40 से 45 मिनट का समय लगा. इस एक किलोमीटर के दायरे का किराया 50 रुपये वसूला गया. यही नहीं महिला की शिकायत थी कि उसे बस में अर्जुन नगर गेट तक पहुंचने में खड़े—खड़े सफर करना पड़ा, जिसके कारण उसकी कमर में दर्द हो गया.

शिकायत के बाद बदली गईं बसें
एयरपोर्ट निदेशक ए अंसारी ने बताया कि बेंगलोर से कमिश्नर भी आगरा आए थे. उन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया तो उन्होंने एयरपोर्ट से तीन इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई हैं. अब एयरपोर्ट से अर्जुन नगर गेट तक पहुंचने के लिए यात्रियों को इन बसों से ही सफर कर रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

error: Content is protected !!