आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना दो युवकों पर पड़ा भारी. मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों अरेस्ट
जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में हुए उपद्रव व हिंसा के खिलाफ लगातार पुलिस एक्शन में है. पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. फिरोजाबाद के जसराना के रहने वाले दो युवकों पर भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना भारी पड़ गया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है. शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया.

पकड़े गए आरोपियों के नाम
मोहम्मद अदनान उर्फ डॉ. अदनान अब्बासी
सादिक अली उर्फ इसरायल अली
जसराना कोतवाल फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में एक दर्जन से अधिक लोग पुलिस की निगरानी में हैं. ऐसे युवकों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.