आगरालीक्स…आगरा में पुलिस अलर्ट. पैदल मार्च पर खुद निकले एसएसपी. मुख्य बाजार, व्यस्ततम चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर की गश्त
जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जिलों में हुई हिंसा व पथराव और आगजनी की घटना को लेकर शासन स्तर से सभी जिलों में अलर्ट जारी है. आगरा में भी शांति व्यवस्था और जनता में भयमुक्त वातावरण पैदा करने के लिए पैदल मार्च किया जा रहा है. शनिवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पैदल मार्च की कमान खुद संभाली. उन्होंने मुख्य बाजार, व्यस्ततम चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा परखी.

आगरा में शांतिप्रिय तरीके से हुई थी नमाज
बता दें कि आगरा में जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव रहा. संवेदनशील और अति संवेदनशील में पुलिस ने लगातार गश्त जारी किया और यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रही. अधिकारियों ने भी नजर बनाए रखी. आगरा में शांतिप्रिय तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई.