आगरालीक्स …Agra News : आगरा के अरशद ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या क्यों की, हर गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लगी है, उसके बांग्लादेश से कनेक्शन के साथ ही मनोरोग तो नहीं है इस पहलू से भी जांच की जा रही है। ( Agra News : Arshad killed Mother & 4 sister may be from Bangladesh, May suffer from schizophrenia#Agra )
आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी अरशद अपने पिता मोहम्मद बरद के साथ अपनी मां और चार बहनों को लेकर लखनऊ पहुंचे, वहां होटल शरनजीत में रहे। नए साल की पार्टी के लिए मंगलवार रात को शराब पिलाई और रात में मां आस्मा के साथ ही नौ साल की बहन आलिया, 16 साल की अक्सा, आठ साल की रहमीन और 19 साल की अल्शिया की हत्या कर दी। इसके बाद पिता को ट्रेन में बिठा दिया, सोशल मीडिया पर हत्या के कारण बताते हुए वीडियो अपलोड किया और वहां से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जघन्य हत्याकांड के कारणों की जांच कर रही पुलिस की पूछताछ में अरशद लगातार बयान बदल रहा है। पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है लेकिन कहां यह स्पष्ट नहीं किया। इस्लाम नगर में उसने बताया था कि वह दिल्ली का रहने वाला है। बस्ती के लोगों को शक था कि वह बांग्लादेशी हो सकता है।
सिजोफ्रेनिया की बीमारी भी हो सकती है
पुलिस पूछताछ के साथ ही मनोरोग विशेषज्ञों का मीडिया से कहना है कि इस तरह की वारदात कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता है। जिस तरह से पूरे घटनाक्रम में लगातार बयान बदल रहे हैं। इससे आशंका है कि अरशद को सिजोफ्रेनिया की बीमारी हो, यह बमारी भी पुरुषों में 20 से 25 साल में होती है और अरशद 24 साल का है। इस बीमारी में शक होने लगता है। आवाजें सुनाई देती हैं ऐसा लगता है कि कोई उस व्यक्ति के खिलाफ साजिश रच रहा है। इसमें केमिकल का असंतुलन हो जाता है, ऐसे मरीज इस तरह का कदम भी उठा लेते हैं। दवा लेने पर ये ठीक भी हो जाते हैं।
हिंदू धर्म अपनाना चाहता था, आनलाइन की थी शिकायत
अरशद के पिता बदर ने 18 दिसंबर को आनलाइन शिकायत की थी. इसमें उसने कहा था कि वह हिंदू धर्म अपनाना चाहता है और मकान को मंदिर के ट्रस्ट को देना चाहता है. लेकिन बस्ती के लोग उसे परेशान कर रहे हैं. उसकी शिकायत पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने जांच की. पुलिस का कहना है कि उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया लेकिन उसने कह दिया कि वो बाहर गया हुआ है. बरद का इस्लामनगर में 100 वर्गगज का प्लॉट है. इसमें से पिछले साल 50 वर्गगज का हिस्सा बेच दिया था. इसके बाद 50 गज में दो मंजिला मकान बना लिया था.